scorecardresearch
Sunday, 8 February, 2026
होमखेलडब्ल्यूपीएल फाइनल के दो दिन बाद न्यूजीलैंड में श्रृंखला शुरू होने से इंग्लैंड की खिलाड़ी दुविधा में

डब्ल्यूपीएल फाइनल के दो दिन बाद न्यूजीलैंड में श्रृंखला शुरू होने से इंग्लैंड की खिलाड़ी दुविधा में

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 जनवरी (भाषा) महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के आगामी आयोजन में खेलने वाली इंग्लैंड की क्रिकेट खिलाड़ियों की दुविधा बढ़ गयी हैं क्योंकि इस लुभावनी टी20 लीग के समापन तक रुकने से वे न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने देश की पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में खेलने से से चूक सकती हैं।

डब्ल्यूपीएल का फाइनल 17 मार्च को होना है जबकि मेहमान इंग्लैंड टीम का न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टी20 मैच 19 मार्च को डुनेडिन में खेला जाएगा।

‘ईएसपीएनक्रिकइन्फो’ के अनुसार इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने डब्ल्यूपीएल में शामिल खिलाड़ियों से कहा है कि अगर वे टी20 लीग के अंत तक भारत में रहेंगीं तो न्यूजीलैंड दौरे के पहले तीन टी20 मैचों के लिए उनके नाम पर विचार नहीं किया जाएगा।

  ईसीबी न्यूजीलैंड दौरे के लिए अगले सप्ताह इंग्लैंड टीम की घोषणा कर सकता है।

इंग्लैंड की सात खिलाड़ी डब्ल्यूपीएल 2024 का हिस्सा है हैं। इसमें एलिस कैप्सी (दिल्ली कैपिटल्स), इस्सी वोंग और नैट साइवर-ब्रंट (मुंबई इंडियंस), केट क्रॉस और हीथर नाइट (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर), सोफी एक्लेस्टोन और डैनी व्याट (यूपी वारियर्स)  टीम का हिस्सा है।

डब्ल्यूपीएल फ्रेंचाइजी में उनका वेतन 30 लाख रुपये से 3.2 करोड़ रुपये तक है। उनमें से कुछ ऐसी खिलाड़ी भी है जो अपनी फ्रेंचाइजी और इंग्लैंड दोनों टीमों की एकादश में आसानी से जगह बनाने की काबिलियत रखतीं है।

‘ईएसपीएनक्रिकइन्फो’ की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ऐसा माना जाता है कि कप्तान नाइट ने खुद को पूरे न्यूजीलैंड दौरे के लिए उपलब्ध रखा है।

यूपी वॉरियर्स की लॉरेन बेल ने शुक्रवार को यह कहते हुए डब्ल्यूपीएल से अपना नाम वापस ले लिया कि उनकी प्राथमिकता न्यूजीलैंड दौरे की तैयारी है।

इंग्लैंड के मुख्य कोच जॉन लुईस भी यूपी वॉरियर्स के साथ यही भूमिका निभाते है।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments