scorecardresearch
Thursday, 19 March, 2026
होमखेलइंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को पांच विकेट से हराया

इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को पांच विकेट से हराया

Text Size:

कोलकाता, 14 फरवरी (भाषा) इंग्लैंड ने स्पिन गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद टॉम बैंटन (नाबाद 63 रन) के अर्धशतक की बदौलत शनिवार को यहां आईसीसी टी20 विश्व कप ग्रुप सी मैच में स्कॉटलैंड को पांच विकेट से हरा दिया।

स्कॉटलैंड की पूरी टीम 19.4 ओवर में 152 रन पर सिमट गई थी। इंग्लैंड के लिए आदिल रशीद के तीन विकेट जबकि लियाम डॉसन और जोफ्रा आर्चर ने दो दो विकेट झटके।

इंग्लैंड ने बैंटन की चार चौके और तीन छक्के जड़ित 41 गेंद की नाबाद अर्धशतकीय पारी से 18.2 ओवर में पांच विकेट पर 155 रन बनाकर जीत दर्ज की।

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments