scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमखेलईस्ट बंगाल ने मुंबई सिटी एफसी पर जीत के साथ खत्म किया डूरंड कप अभियान

ईस्ट बंगाल ने मुंबई सिटी एफसी पर जीत के साथ खत्म किया डूरंड कप अभियान

Text Size:

कोलकाता, तीन सितंबर (भाषा) सुमित पासी (17वें और 34वें) और क्लेटन सिल्वा (22वें और 81वें मिनट) के दो-दो गोल के दम पर ईस्ट बंगाल ने डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में अपने निराशाजनक अभियान को सकारात्मक तरीके से खत्म किया।

ईस्ट बंगाल ने मैच में आक्रामक शुरुआत करते हुए 22वें मिनट तक 2-0 की बढ़त हासिल की ग्रेग स्टीवर्ट ने हालांकि 27वें मिनट में मुंबई सिटी के लिए गोल कर इस अंतर को 2-1 कर दिया।

पासी के गोल से 34वें मिनट में ईस्ट बंगाल की बढ़त 3-1 हो गयी लेकिन मध्यांतर से पहले लल्लियांजुआला छंगटे (36वें, 43वें) के सात मिनट के अंदर दो गोल से स्कोर 3-3 हो गया।

सिल्वा ने हालांकि 81वें मिनट में अपना दूसरा गोल कर ईस्ट बंगाल को जीत दिला दी।

ईस्ट बंगाल की चार मैचों में यह पहली जीत है। टीम का अभियान पांच अंक के साथ खत्म हुआ। मुंबई सिटी ने सात अंकों के साथ ग्रुप में शीर्ष स्थान के साथ नॉक-आउट के लिए क्वालीफाई किया।

राजस्थान यूनाइटेड एफसी और भारतीय नौसेना के बीच सोमवार को ग्रुप में अंतिम मैच से यह तय होगा कि एटीके मोहन बागान और राजस्थान में से कौन नॉकआउट के लिए दूसरा क्वालीफाइंग स्थान हासिल करेगा।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments