scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमखेलसिल्वा के दो गोल से ईस्ट बंगाल ने बेंगलुरु एफसी को हराया

सिल्वा के दो गोल से ईस्ट बंगाल ने बेंगलुरु एफसी को हराया

Text Size:

कोलकाता, 30 दिसंबर (भाषा) कप्तान क्लिंटन सिल्वा के दो गोल की मदद से ईस्ट बंगाल एफसी ने शुक्रवार को अपने घरेलू मैदान विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन स्टेडियम में खेले गए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल मैच में बेंगलुरू एफसी से 2-1 से हराकर अपने समर्थकों को जश्न मनाने का अवसर दिया।

मौजूदा सत्र में ईस्ट बंगाल की पहली घरेलू जीत में ब्राजील के खिलाड़ी सिल्वा का अहम योगदान रहा।

उन्होंने मैच के 39वें मिनट में टीम का खाता खोला और फिर जब मुकाबला 1-1 से ड्रॉ की ओर बढ़ रहा था तब आखिरी क्षणों (90+2 मिनट) में गोलकर टीम को जीत दिला दी।

बेंगलुरु एफसी के लिए हावी हर्नांडेज ने मैच के 55वें मिनट में गोल किया।

इस जीत से ईस्ट बंगाल के 12 अंक हो गये और टीम अंक तालिका में आठवें स्थान पर आ गयी। बेंगलुरू एफसी (10 अंक) की टीम एक स्थान लुढ़क कर नौवें पायदान पर पहुंच गयी।

भाषा आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments