scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमखेलगोताखोर लंदन सिंह पुरुष एक मीटर स्प्रिंग बोर्ड में 12वें स्थान पर

गोताखोर लंदन सिंह पुरुष एक मीटर स्प्रिंग बोर्ड में 12वें स्थान पर

Text Size:

हांगझोउ, दो अक्टूबर (भाषा) भारत के लंदन सिंह हेम्माम सोमवार को यहां एशियाई खेलों की पुरुष एक मीटर स्प्रिंगबोर्ड गोताखोरी स्पर्धा में निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए 12वें स्थान पर रहे।

लंदन ने 207.80 अंक बनाए।

चीन के जोंगयुआन वैंग ने 459.50 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि चीन के जियानफेंग पेंग ने 442.45 अंक के साथ रजत पदक अपने नाम किया।

कोरिया के हेरान वू ने 395.95 अंक के साथ कांस्य पदक जीता।

लंदन मंगलवार को पुरुष तीन मीटर स्प्रिंगबोर्ड स्पर्धा में हिस्सा लेंगे जिसमें भारत के सिद्धार्थ सिंह परदेसी भी चुनौती पेश करेंगे।

भाषा

सुधीर पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments