scorecardresearch
Sunday, 22 February, 2026
होमखेलएशियाई खेलों में भारतीय गोताखोरों का निराशाजनक प्रदर्शन जारी

एशियाई खेलों में भारतीय गोताखोरों का निराशाजनक प्रदर्शन जारी

Text Size:

हांगझोउ, तीन अक्टूबर (भाषा) भारतीय गोताखोर सिद्धार्थ बजरंग परदेशी और लंदन सिंह हेमाम मंगलवार को यहां एशियाई खेलों में पुरुषों की तीन मीटर स्प्रिंगबोर्ड स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहे। 

 सिद्धार्थ प्रारंभिक चरण में 236.35 अंकों के साथ 17वें स्थान पर रहे, जबकि लंदन 207 अंकों के साथ अंतिम स्थान पर रहे, जिससे इस खेल में भारतीय गोताखोरों  निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा।

स्पर्धा में शीर्ष 12 गोताखोरों ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

लंदन इससे पहले सोमवार को पुरुष एक मीटर स्प्रिंगबोर्ड गोताखोरी स्पर्धा में 207.80 अंक के साथ निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए 12वें स्थान पर रहे।

भाषा आनन्द मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments