scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमखेलदीक्षा ऑस्ट्रेलियाई ओपन में संयुक्त 39वें स्थान पर खिसकी

दीक्षा ऑस्ट्रेलियाई ओपन में संयुक्त 39वें स्थान पर खिसकी

Text Size:

एडीलेड, 14 मार्च (भाषा) भारतीय महिला गोल्फर दीक्षा डागर ने लगातार दूसरी बार 74 का कार्ड खेला जिससे शनिवार को यहां महिला ऑस्ट्रेलियाई ओपन में संयुक्त रूप से 39वें स्थान पर खिसक गईं जबकि अवनि प्रशांत ने लगातार दूसरी बार 72 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त रूप से 47वें स्थान पर रहीं।

वाणी कपूर 80 का कार्ड खेलकर पिछड़ गईं और संयुक्त रूप से 63वें स्थान पर रहीं।

अभी टूर्नामेंट का अंतिम दौर बाकी है।

हन्ना ग्रीन ने एक शॉट की बढ़त बनाई हुई है और वह अपनी घरेलू जमीन पर एक ऐतिहासिक जीत हासिल करने की कोशिश में हैं।

सात बार की एलपीजीए विजेता ने तीसरे दौर में 68 का कार्ड बनाया जिससे उन्होंने पिछले दौर में शीर्ष पर चल रही सेलीन हर्बिन को पीछे छोड़ दिया।

भाषा

नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments