scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमखेलदीक्षा फ्रांस में तीसरे स्थान पर रहीं

दीक्षा फ्रांस में तीसरे स्थान पर रहीं

Text Size:

ड्यूविले, 18 सितंबर (भाषा) भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर अंतिम दौर में सात अंडर 64 के शानदार प्रदर्शन के साथ यहां लाकोस्टे लेडीज ओप डि फ्रांस में तीसरे स्थान पर रहीं जो उनका सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हैं।

इस प्रदर्शन की बदौलत दीक्षा लेडीज यूरोपीय टूर पर रेस टू कोस्टा डेल सोल तालिका में 45वें स्थान पर पहुंच गईं।

दीक्षा इनेस लाकलालेच और मेघान मैकलारेन के बाद तीसरे स्थान पर रहीं। इनेस ने प्ले आफ में मेघान को पछाड़कर खिताब जीता।

इस प्रदर्शन से उत्साहित दीक्षा ने अपने पिता कर्नल नरेन डागर को उनके मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया जो इस टूर्नामेंट के दौरान उनके कैडी थे।

दीक्षा ने कहा, ‘‘मेरा खेल जिस दिशा में जा रहा है उससे में काफी खुश हूं। दुर्भाग्य से पहले दिन मैंने छह बर्डी की लेकिन कई बोगी भी कर गई इसलिए मैंने सोचा कि बोगी कम करनी होंगी।’’

भाषा सुधीर पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments