scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमखेलदीक्षा फिनलैंड में 12वें स्थान पर रहीं

दीक्षा फिनलैंड में 12वें स्थान पर रहीं

Text Size:

अलैंड्स (फिनलैंड), चार सितंबर (भाषा) भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर ने रविवार को यहां आलैंड्स 100 लेडीज ओपन के तीसरे और अंतिम दौर में इवन पार 72 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 12वां स्थान हासिल किया।

उनके अलावा अन्य भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन में आखिरी दिन गिरावट देखने को मिली। अमनदीप द्राल (75) संयुक्त 43वें, वाणी कपूर (78) संयुक्त-53वें और त्वेसा मलिक (78) संयुक्त 65वें स्थान पर रही।

दीक्षा ने दूसरे, 15वें और 16वें होल में बर्डी लगाई जबकि उन्होंने पहले, सातवें और 13वें होल में बोगी किया। उन्होंने इससे पहले शुरुआती दो दौर में 72-73 का स्कोर किया। उनका कुल स्कोर एक ओवर 217 का रहा।

फ्रांस की ऐनी-शार्लोट मोरा आखिरी दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार यूरोपीय टूर पर अपना पहला खिताब हासिल किया।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments