scorecardresearch
Saturday, 21 February, 2026
होमखेलदीक्षा प्ले ऑफ में हारी, अवनी 16वें स्थान पर

दीक्षा प्ले ऑफ में हारी, अवनी 16वें स्थान पर

Text Size:

रबात (मोरक्को), नौ फरवरी (भाषा) भारत की दीक्षा डागर अपना तीसरा लेडीज यूरोपीय टूर खिताब जीतने के करीब पहुंची लेकिन यहां लेला मरयम कप गोल्फ टूर्नामेंट के प्ले ऑफ में हार गईं।

अंतिम दौर की शुरुआत कुल तीन अंडर के स्कोर और संयुक्त रूप से 14वें स्थान पर करने वाली दीक्षा ने अंतिम दौर में छह अंडर 67 का शानदार प्रदर्शन किया। उनका कुल स्कोर नौ अंडर रहा।

इंग्लैंड की सारा गेनर का कुल स्कोर भी नौ अंडर रहा जिससे विजेता का फैसला करने के लिए प्ले ऑफ का सहारा लिया गया। प्ले ऑफ में हालांकि सारा ने बाजी मारते हुए खिताब अपने नाम किया।

पदार्पण कर रहीं अवनी प्रशांत अंतिम दौर में 70 के स्कोर से संयुक्त रूप से 16वें स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही तीसरी भारतीय त्वेसा मलिक कट हासिल करने में नाकाम रहीं थीं।

भाषा सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments