डेनिया (स्पेन), 21 जुलाई ( भाषा) भारत की दीक्षा डागर ने तीसरे और आखिरी दौर में 72 के स्कोर के साथ स्पेन में ला सेला ओपन गोल्फ में संयुक्त 16वां स्थान हासिल किया ।
इस साल चेक लेडिज ओपन का खिताब जीतने वाली दीक्षा ने तीन दौर के मुकाबले में 70, 71 और 72 का कार्ड खेला। खराब मौसम के कारण इस टूर्नामेंट को 72 की जगह 54 होल का कर दिया गया था।
भारत की अन्य खिलाड़ियों में अमनदीप द्राल (73-72-71) संयुक्त 35वें, वाणी कपूर (74-68-78) संयुक्त 59वें और रिदिमा दिलावरी ( 74-72-80) संयुक्त 71वें स्थान पर रही।
दीक्षा इस परिणाम के बाद 2023 ‘रेस टू कोस्टा डेल सोल’ ऑर्डर ऑफ मेरिट में पांचवें स्थान पर है।
भाषा आनन्द सुधीर
सुधीर
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
