scorecardresearch
Tuesday, 3 February, 2026
होमखेलदीक्षा स्वीडन में आठवें स्थान पर रहीं

दीक्षा स्वीडन में आठवें स्थान पर रहीं

Text Size:

एलेरम (स्वीडन), चार जून (भाषा) भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर रविवार को हेलसिंबोर्ग लेडीज ओपन के अंतिम दौर के आखिरी पांच होल में दो बर्डी से लगातार दूसरे हफ्ते शीर्ष 10 में रहने में सफल रहीं।

दीक्षा ने इवन पार 72 का कार्ड खेला जिससे वह कुल पांच अंडर 211 के स्कोर से संयुक्त आठवें स्थान पर रहीं।

अन्य भारतीयों में वाणी कपूर दूसरे दौर में संयुक्त 16वें स्थान से अंत में संयुक्त 31वें स्थान पर खिसक गयीं। उन्होंने 74 का कार्ड खेला।

त्वेसा मलिक संयुक्त 68वें स्थान पर रहीं। वह दूसरे दौर में संयुक्त 55वें स्थान पर चल रही थीं लेकिन अंतिम दौर में 78 का कार्ड ही खेल पायीं।

अमनदीप द्राल और सहर अटवाल कट से चूक गयीं।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments