scorecardresearch
Saturday, 21 February, 2026
होमखेलदीक्षा डागर ने अरामको टीम सीरीज के कट में बनायी जगह

दीक्षा डागर ने अरामको टीम सीरीज के कट में बनायी जगह

Text Size:

लंदन, 16 जुलाई (भाषा) भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर ने अरामको टीम सीरीज गोल्फ के दूसरे दौर के दूसरे हाफ में शानदार वापसी करते हुए एक ओवर 74 के कार्ड के साथ कट में प्रवेश किया।

इस 22 साल की खिलाड़ी ने शुरुआती दौर में पांच ओवर का स्कोर किया था और दूसरे दौर में सात होल के खेल के बाद उनका स्कोर आठ ओवर था। उन्होंने इसके बाद शानदार वापसी की और एक ओवर का कार्ड खेला।

वह कुल छह ओवर के स्कोर के साथ संयुक्त 43वें स्थान पर है।

दीक्षा ने बारिश और खराब मौसम से प्रभावित दूसरे दौर में दो बोगी, एक डबल बोगी और तीन बर्डी लगाये।

विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज नेल्ली कोर्डा ने चार अंडर 69 का कार्ड खेला और वह कुल नौ अंडर के स्कोर के साथ तालिका में शीर्ष पर है।

वह टीम स्पर्धा में 23वें स्थान पर हैं।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments