scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमखेलदिग्विजय कादियान सीसीआई स्नूकर क्लासिक के फाइनल में

दिग्विजय कादियान सीसीआई स्नूकर क्लासिक के फाइनल में

Text Size:

मुंबई, 21 मार्च (भाषा) पंजाब के दिग्विजय कादियान ने शनिवार को यहां सीसीआई स्नूकर क्लासिक के सेमीफाइनल मुकाबले में मुंबई के युवा खिलाड़ी शाहयान रज़मी पर 6-1 से शानदार जीत हासिल की।

कादियान ने अंतिम चार के मुकाबले में 113 और 104 के लगातार 100 से अधिक के दो ब्रेक लगाए। उन्होंने आखिर में 6-1 (54-28, 83(49)-2, 0-71(71), 89(89)-0, 73-70(70), 113(113)-0, 104(104)-0 से जीत दर्ज करके फाइनल में जगह बनाई।

दिग्गज आलोक कुमार के साथ अभ्यास करने वाले कादियान शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने शुरू से ही मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा और शाहयान को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

भाषा

पंत नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments