scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमखेलदिल्ली एफसी ने 10 मैच के बाद चखा जीत का स्वाद

दिल्ली एफसी ने 10 मैच के बाद चखा जीत का स्वाद

Text Size:

माहिलपुर (पंजाब), दो मार्च (भाषा)  दिल्ली एफसी ने रविवार को यहां आई-लीग में डेम्पो स्पोर्ट्स क्लब को 2-1 से हराकर 10 मैचों में अपनी पहली जीत दर्ज की।

  मैच के सभी गोल पहले हाफ में हुए। दिल्ली की टीम के लिए समीर बिनॉन्ग (चौथे मिनट) और विक्टर कामहुका (20वें मिनट) ने गोल किये जबकि मार्कस जोसेफ (35वें मिनट) ने डेम्पो के लिए गोल किया।

इस जीत के बावजूद दिल्ली तालिका में सबसे नीचे (17 मैचों में 13 अंक) है। आइजोल एफसी के भी इतने ही अंक है लेकिन उसने एक मैच कम खेला है।

दिल्ली एफसी ने बीते साल 19 दिसंबर को शिलांग लाजोंग एफसी के खिलाफ अपना पिछला मैच जीता था। इसके बाद टीम ने 10 मैच खेले और सिर्फ दो ड्रॉ करने में सफल रहा।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments