scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमखेलदिल्ली ने सैयद मुश्ताक ट्रॉफी में तमिलनाडु को 124 रन से हराया

दिल्ली ने सैयद मुश्ताक ट्रॉफी में तमिलनाडु को 124 रन से हराया

Text Size:

देहरादून, 23 अक्टूबर (भाषा) प्रियांश आर्य की 47 गेंदों में 81 रन की आक्रामक पारी के बाद सुयश शर्मा के चार विकेट की मदद से दिल्ली ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैच में सोमवार को यहां तमिलनाडु को 124 रन से करारी शिकस्त दी।

दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद तीन विकेट पर 191 रन बनाए। आर्य के अलावा उसकी तरफ से आयुष बडोनी ने नाबाद 41 और हिम्मत सिंह ने नाबाद 21 रन का योगदान दिया।

इसके जवाब में तमिलनाडु की टीम 13 ओवर में 67 रन पर ढेर हो गई। उसके केवल दो बल्लेबाज हरि निशांत (19) और शाहरुख खान (17) ही दोहरे अंक में पहुंचे।

जयपुर में खेले गए एक अन्य मैच में मुंबई ने छत्तीसगढ़ को 7 विकेट से हराया। छत्तीसगढ़ में पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 143 रन बनाए। मुंबई ने 29 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर दिया। उसकी तरफ से यशस्वी जायसवाल ने 51 रन बनाए।

उधर मोहाली में बंगाल ने उत्तराखंड को 8 विकेट से पराजित किया। उत्तराखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 161 रन बनाए थे। बंगाल ने 16 गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल किया।

भाषा

पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments