scorecardresearch
Monday, 13 April, 2026
होमखेलदबंग दिल्ली और चेन्नई लायंस यूटीटी के सेमीफाइनल में

दबंग दिल्ली और चेन्नई लायंस यूटीटी के सेमीफाइनल में

Text Size:

पुणे, 26 जुलाई (भाषा) साथियान ज्ञानसेकरन ने अनुभवी अचंता शरथ कमल को हराया, जिससे दबंग दिल्ली टीटीसी ने बुधवार को यहां अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) में गत चैंपियन चेन्नई लायंस को 9-6 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

इस मुकाबले में हार के बावजूद चेन्नई की टीम अंतिम चार में जगह बनाने में सफल रही। दिल्ली की टीम ने 42 अंकों के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया जबकि चेन्नई की टीम के 41 अंक रहे।

दिल्ली की टीम ने मुकाबले में शुरू से ही दबदबा बनाए रखा । साथियान ने शरथ को 3-0 से हराकर दिल्ली को शानदार शुरुआत दिलाई थी ।

भाषा पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments