scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमखेलकमिंग्स ने दिलाई मोहन बागान को माजिया पर 2-1 से जीत

कमिंग्स ने दिलाई मोहन बागान को माजिया पर 2-1 से जीत

Text Size:

कोलकाता, दो अक्टूबर (भाषा) जेसन कमिंग्स के दो गोल की मदद से मोहन बागान सुपर जाइंट ने एएफसी कप फुटबॉल टूर्नामेंट के मैच में सोमवार को यहां मालदीव के माजिया स्पोर्ट्स एंड रिक्रिएशन क्लब को 2-1 से हराकर ग्रुप में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की।

ऑस्ट्रेलिया की ए लीग में खेल चुके कमिंग्स ने 28वें और 90+2वें मिनट में गोल किये, जबकि मालदीव की टीम की तरफ से टोमोकी वाडा (45वें) ने एकमात्र गोल किया।

मोहन बागान की यह लगातार दूसरी जीत है जिससे उसके छह अंक हो गए हैं और वह माजिया से तीन अंक आगे हो गया है।

भाषा

पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments