देहरादून, 15 मार्च (भाषा) भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव उत्तराखंड की पर्यटक नगरी मसूरी में अपनी मंगेतर वंशिका सिंह के साथ विवाह बंधन में बंध गए।
शनिवार रात तक चलीं विवाह से संबंधित सभी रस्में शहर के मशहूर होटल ‘द सेवॉय’ में हुईं जिसे क्रिकेटर की शादी के लिए विशेष रूप से सजाया गया था।
विवाह में तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद कैफ, आरपी सिंह और सुरेश रैना जैसी क्रिकेट जगत की हस्तियां भी शामिल हुईं।
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री भी विवाह समारोह में पहुंचे और उन्होंने वर—वधू को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।
कुलदीप हाल में टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम में शामिल थे।
भाषा दीप्ति
पंत
पंत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
