scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमखेलगावस्कर, तेंदुलकर सहित क्रिकेट जगत ने दी बेदी को श्रद्धांजलि

गावस्कर, तेंदुलकर सहित क्रिकेट जगत ने दी बेदी को श्रद्धांजलि

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर (भाषा) कई पूर्व और वर्तमान क्रिकेटरों ने अपने जमाने के दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी को श्रद्धांजलि अर्पित की जिनका सोमवार को यहां निधन हो गया था।

बेदी के साथी सुनील गावस्कर ने कहा, ‘‘वास्तव में दुखद खबर है। मैंने बाएं हाथ के जितने भी स्पिनर देखे उनमें वह सर्वश्रेष्ठ थे।’’

सचिन तेंदुलकर ने 1990 में इंग्लैंड के अपने पहले दौरे को याद करते हुए कहा,‘‘साशु। वह बड़ी गर्मजोशी से कहते और ऐसा केवल वही कर सकते थे। बिशन पाजी के लिए मैं केवल क्रिकेटर नहीं था, मैं उनके लिए बेटे जैसा था। उनके मार्गदर्शन में मैंने इंग्लैंड में अपना पहला शतक जमाया था।’’

तेंदुलकर ने कहा,‘‘न्यूजीलैंड के दौरे में रात के भोजन के समय मैं उनकी हर कहानी और ज्ञान को अच्छी तरह से आत्मसात करता था। जहां वह आवाज गूंजती थी आज वहां सन्नाटा पसरा है। पाजी आपके बिना दुनिया में थोड़ा खालीपन लगता है। उस शाश्वत शांति में आराम करें जिसके आप हकदार हैं।’’

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर: बिशन सिंह बेदी जी के निधन से बेहद दुखी हूं। क्रिकेट में उनके अतुलनीय योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। भगवान उनके परिवार और प्रियजनों को शक्ति दे।

मौजूदा खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन: महान बिशन सिंह बेदी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ, एक महान क्रिकेटर होने के अलावा, वह एक मिलनसार व्यक्ति थे और युवा क्रिकेटरों की मदद के लिए अतिरिक्त प्रयास करते थे।

पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन: बिशन सिंह बेदी सर के निधन के बारे में सुनकर मुझे दुख हुआ। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। उसकी आत्मा को शांति मिलें।

मौजूदा खिलाड़ी मोहम्मद सिराज: भारतीय क्रिकेट के एक दिग्गज। बिशन सिंह बेदी की आत्मा को शांति मिले। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदना है।

पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना: क्रिकेट के दिग्गज बिशन सिंह बेदी जी के निधन से गहरा दुख हुआ। खेल पर उनका अतुलनीय प्रभाव है और इस कठिन समय में उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है।

भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज: ‘स्पिन के सरदार’ अब नहीं रहे। बिशन सिंह बेदी जी के निधन की खबर से दुखी हूं। वह हमेशा भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक रहेंगे। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।

पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान: बिशन सिंह बेदी। हमारे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक अब नहीं रहे। यह हमारी क्रिकेट बिरादरी के लिए क्षति है। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।’’

विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक: एक दिग्गज और खेल के सच्चे राजदूत बिशन सिंह बेदी सर के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना।

मौजूदा क्रिकेटर शिखर धवन: क्रिकेट के सच्चे दिग्गज की कमी हमेशा खलेगी।

भाषा

पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments