scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमखेलक्रिकेट आस्ट्रेलिया ने टेस्ट पिच पर अधिक नियंत्रण की बात को खारिज किया

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने टेस्ट पिच पर अधिक नियंत्रण की बात को खारिज किया

Text Size:

मेलबर्न, 23 मार्च (भाषा) क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने टेस्ट पिच की तैयारी पर अधिक नियंत्रण रखने की बात को खारिज करते हुए कहा कि साल की शुरूआत में एशेज श्रृंखला के दौरान आलोचना के बावजूद स्थानीय क्यूरेटर ही अच्छी और अनूठी पिचें तैयार करने के लिये सबसे सही लोग हैं ।

पर्थ और एमसीजी टेस्ट दो दिन के भीतर खत्म होने के कारण क्रिकेट आस्ट्रेलिया को 15 मिलियन डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा था जिससे वहां की पिचों को लेकर भी काफी आलोचना हुई ।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया के सीईओ टॉड ग्रीन ने स्वीकार किया कि टेस्ट मैचों का जल्दी खत्म होना व्यवसायिक दृष्टि से बुरा है ।

सीए के संचालन प्रमुख पीटर रोच ने आस्ट्रेलियाई एसोसिएट प्रेस से कहा ,‘‘ यह अकल्पनीय है कि हम अभी जितना नियंत्रित करते हैं, उससे अधिक कर पायेंगे ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इंग्लैंड में आप एक केंद्रीय क्यूरेटर को रख सकते हैं या न्यूजीलैंड या दक्षिण अफ्रीका में क्योंकि विकेट , मिट्टी और मौसम एक जैसे हैं । लेकिन आस्ट्रेलिया में हर जगह अलग अलग हालात हैं और स्थानीय क्यूरेटर ही सर्वश्रेष्ठ है । उन्हें हालात ,मौसम और पिचों की जानकारी बेहतर होती है ।’’

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments