scorecardresearch
Thursday, 12 March, 2026
होमखेलराष्ट्रमंडल पुरूष हॉकी : भारत ने कनाडा को 8 . 0 से रौंदा

राष्ट्रमंडल पुरूष हॉकी : भारत ने कनाडा को 8 . 0 से रौंदा

Text Size:

बर्मिंघम, तीन अगस्त ( भाषा ) आकाशदीप सिंह और हरमनप्रीत सिंह के दो दो गोल की मदद से भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों की पुरूष हॉकी स्पर्धा में बुधवार को कनाडा को 8 . 0 से हराकर सेमीफाइनल का दावा पुख्ता कर लिया ।

तोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम ने पहले ही क्वार्टर से आक्रामक खेल दिखाते हुए दो गोल दाग दिये । दूसरे क्वार्टर में दो , तीसरे में एक और चौथे क्वार्टर में तीन गोल किये ।

विश्व रैंकिंग में 13वें स्थान पर काबिज कनाडा की टीम भारतीय गोल पर हमले बोलने में नाकाम रही । भारत के लिये आकाशदीप और हरमनप्रीत ने दो दो जबकि गुरजंत सिंह, मनदीप सिंह, ललित उपाध्याय और अमित रोहिदास ने एक एक गोल दागा ।

दुनिया की पांचवें नंबर की टीम भारत ने पहले मैच में घाना को 11 . 0 से हराया था लेकिन दूसरे मैच में अनुशासनहीन प्रदर्शन का खामियाजा इंग्लैंड से 4 . 4 से ड्रॉ के रूप में भुगतना पड़ा ।

दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत 2019 में सुल्तान अजलान शाह टूर्नामेंट में हुई थी। तब मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम ने 7-3 से जीत दर्ज की थी।

अब भारत को बृहस्पतिवार को वेल्स से खेलना है ।

भाषा

मोना सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments