scorecardresearch
Monday, 7 April, 2025
होमखेलछत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश सीनियर हॉकी राष्ट्रीय के डिवीजन बी में पदोन्नत

छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश सीनियर हॉकी राष्ट्रीय के डिवीजन बी में पदोन्नत

Text Size:

झांसी, सात अप्रैल (भाषा) छत्तीसगढ़ हॉकी और हॉकी अरुणाचल प्रदेश ने 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 में डिवीजन सी में विपरीत परिणामों के साथ सोमवार को यहां साथ डिविजन बी में पदोन्नति हासिल की ।

डिवीजन सी के मैच सोमवार को समाप्त हो गये।

इस डिवीजन में हॉकी अरुणाचल को हॉकी राजस्थान ने 2-2 से ड्रॉ पर रोक दिया, जबकि छत्तीसगढ़ ने हॉकी हिमाचल को 3-2 से हराकर क्रमशः पूल ए और पूल सी से शीर्ष स्थान हासिल किया।

डिवीजन सी के इसी पूल में, हॉकी जम्मू और कश्मीर ने त्रिपुरा हॉकी पर 15-1 से शानदार जीत हासिल की।

डिवीजन सी के आखिरी मैच में बिहार हॉकी संघ ने हॉकी गुजरात को 14-0 के प्रभावशाली स्कोर से हराया।

डिवीज़न बी, पूल ए में हॉकी चंडीगढ़ ने गोवा हॉकी को 4-0 से हराया।

डिवीजन सी के पूल ए में हॉकी उत्तराखंड ने हॉकी आंध्र प्रदेश को 5-3 से शिकस्त दी।

भाषा आनन्द पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments