scorecardresearch
Tuesday, 10 February, 2026
होमखेलचेन्नई ओपन: नागल और मुकुंद अगले दौर में ; आठवीं वरीयता प्राप्त नोगुची रावत के खिलाफ उलटफेर के शिकार

चेन्नई ओपन: नागल और मुकुंद अगले दौर में ; आठवीं वरीयता प्राप्त नोगुची रावत के खिलाफ उलटफेर के शिकार

Text Size:

चेन्नई, 10 फरवरी (भाषा) भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल और मुकुंद शशिकुमार ने मंगलवार को चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर के अपने अपने मुकाबलों में जीत दर्ज कर आगे बढ़े लेकिन दिन की सबसे बड़ी सफलता वाइल्डकार्ड सिद्धार्थ रावत ने पांचवीं वरीयता प्राप्त रियो नोगुची के खिलाफ उलटफेर कर हासिल की।

विश्व रैंकिंग में 715वें स्थान पर काबिज 32 वर्षीय रावत ने विश्व रैंकिंग में 246 स्थान पर काबिज खिलाड़ी के खिलाफ पहला सेट 2-6 गंवाने के बाद वापसी की और अगले दो सेट को 6-3, 6-2 से अपने नाम किया।

रावत ने जीत के बाद कहा, “आज का मैच एक पूरी उतार-चढाव से भरा रहा। पहले सेट में मैंने थोड़ा धीमा शुरुआत की, फिर छोटे ब्रेक के बाद अपने आप को संभाला और दूसरे सेट में जोरदार वापसी की। ’’

भारत के नंबर एक और पूर्व चैंपियन सुमित नागल ने धीमी शुरुआत के बाद ब्रिटेन के फेलिक्स गिल को 1-6, 6-1, 6-3 से हराया। नागल हाल ही में बैंगलोर में नीदरलैंड के खिलाफ डेविस कप जीतने वाली टीम में शामिल थे।

मुकुंद ने पहले सेट में शुरुआती ब्रेक से पीछे होने के बावजूद अपने साथी और करीबी दोस्त नितिन कुमार सिन्हा को 7-5, 6-3 से हराया।

सातवीं वरीयता प्राप्त फ्रांस के फ्लोरेंट बक्स पहले दौर के मुकाबले में डेनिस येवसेयेव के खिलाफ तीसरे सेट में रिटायर होने के बाद प्रतियोगिता से बाहर हो गए। शुरुआती दो सेट साझा करने के बाद तीसरे सेट में कजाखिस्तान का खिलाड़ी 5-7, 6-4, 3-2 से आगे थे ।

दूसरी वरीयता प्राप्त सीड फेडरिको अगस्टिन गोमेज, तीसरी वरीयता प्राप्त ओलिवर क्रॉफोर्ड, चौथी वरीयता प्राप्त इल्या सिमाकिन और छठी वरीयता प्राप्त फेडरिको फेरेरा सिल्वा भी जीत के साथ अंतिम 16 में पहुंचने में सफल रहे। इन सभी भारतीय खिलाड़ियों को हराया।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments