scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमखेलचेन्नई ओपन चैलेंजर : जंग को हराकर नागल क्वार्टर फाइनल में

चेन्नई ओपन चैलेंजर : जंग को हराकर नागल क्वार्टर फाइनल में

Text Size:

चेन्नई, 16 फरवरी ( भाषा ) सुमित नागल ने पहले सेट में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए चीनी ताइपै के जासन जंग को 3 . 6, 6 . 2, 6 . 0 से हराकर चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

विश्व रैंकिंग में 506वें स्थान पर काबिज और क्वालीफाइंग दौर से यहां पहुंचे नागल का सामना अब ब्रिटेन के जे क्लार्क से होगा । क्लार्क ने आठवीं वरीयता प्राप्त दिमितर कुजमानोव को 3 . 6, 6 . 3, 6 . 4 से हराया ।

इस बीच दूसरी वरीयता प्राप्त जेम्स डकवर्थ ने सर्बिया के हमाद माजेदोविच को 6 . 2, 7 . 6 से मात दी । उनके हमवतन मैक्स परसेल ने चेक गणराज्य के पीटर नोजा को 7 . 5, 6 . 3 से हराया ।

युगल वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त भारत के जीवन नेदुंचेझियान और एन श्रीराम बालाजी ने नागल और शशिकुमार मुकुंद को 7 . 6, 6 . 0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई ।

भाषा मोना नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments