scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमखेलबुमराह के पांच विकेट से भारत ने दक्षिण अफ्रीका की पारी को 159 रन पर समेटा

बुमराह के पांच विकेट से भारत ने दक्षिण अफ्रीका की पारी को 159 रन पर समेटा

Text Size:

कोलकाता, 14 नवंबर (भाषा) तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के पांच विकेट से भारत ने दो मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन के तीसरे सत्र में दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी को 159 रन पर समेट दिया।

बुमराह ने 14 ओवर में पांच मेडन के साथ 27 रन पर पांच विकेट चटकाये। कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज को दो-दो सफलता मिली जबकि अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया।

दक्षिण अफ्रीका के लिए सलामी बल्लेबाज एडेन मारक्रम ने सबसे ज्यादा 31 रन का योगदान दिया जबकि रियान रिकेलटन (23), वियान मुल्डर (24), टोनी डि जोर्जी (24) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments