scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमखेलरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले से पहले मुंबई इंडियन्स के जुड़े बुमराह

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले से पहले मुंबई इंडियन्स के जुड़े बुमराह

Text Size:

मुंबई, छह अप्रैल (भाषा) मुंबई इंडियन्स को रविवार को मजबूती मिली जब उसके शीर्ष तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले से पहले टीम से जुड़ गए।

अभी हालांकि यह पता नहीं चला है कि भारत के इस शीर्ष तेज गेंदबाज को टूर्नामेंट में गेंदबाजी करने के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) की फिटनेस मंजूरी मिली है या नहीं।

मुंबई इंडियन्स ने रविवार को सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करते हुए कहा, ‘‘कभी शावक रहा अब शेर, शेर फिर से जंगल का राजा बनने के लिए वापस आ गया है।’’

बुमराह जनवरी की शुरुआत से ही क्रिकेट के मैदान से दूर हैं जब उन्हें सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट के दौरान पीठ से संबंधित समस्या हुई थी।

अंततः उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की घरेलू श्रृंखला और उसके बाद चैंपियन्स ट्रॉफी से भी बाहर होना पड़ा।

भाषा सुधीर पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments