scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमखेलभुल्लर संयुक्त 22वें स्थान पर रहे

भुल्लर संयुक्त 22वें स्थान पर रहे

Text Size:

दोहा, 19 फरवरी (भाषा) भारतीय गोल्फर गगनजीत भुल्लर रविवार को यहां 25 लाख डॉलर पुरस्कार राशि की अंतरराष्ट्रीय सीरीज कतर प्रतियोगिता के अंतिम दौर में तेज हवा के कारण 73 का कार्ड खेल सके जिससे वह संयुक्त 22वें स्थान पर रहे।

पहले 13 होल तक वह दो अंडर पर चल रहे थे जिससे उनका शीर्ष 10 में रहना तय लग रहा था और यहां तक कि वह शीर्ष पांच में भी रह सकते थे। लेकिन हवा के कारण अंतिम पांच होल में ट्रिपल बोगी और एक बोगी से वह शीर्ष 20 से बाहर हो गये।

अन्य भारतीयों में राशिद खान और करणदीप कोचर संयुक्त 35वें तथा शिव कपूर संयुक्त 51वें स्थान पर रहे।

अनुभवी जीव मिल्खा सिंह संयुक्त 64वें और ज्योति रंधावा संयुक्त 69वें स्थान पर रहे।

अमेरिकी गोल्फर एंड्रयू ओगलेट्री ने खिताब जीता।

भाषा नमिता पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments