scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमखेलबीसीसीआई ने सीओई बेंगलुरू में कोचिंग, परफार्मेंस स्टाफ के लिये आवेदन मंगवाये

बीसीसीआई ने सीओई बेंगलुरू में कोचिंग, परफार्मेंस स्टाफ के लिये आवेदन मंगवाये

Text Size:

बेंगलुरू, नौ फरवरी (भाषा ) बीसीसीआई ने सोमवार को उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) में कोचिंग और परफार्मेंस से जुड़े विभिन्न पदों के लिये आवेदन मंगवाये हैं ।

बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने एक विज्ञप्ति में कहा कि बल्लेबाजी कोच (दो पद), तेज गेंदबाजी कोच (तीन पद), फील्डिंग कोच (चार पद, तीन पुरूष और एक महिला ) और परफार्मेंस विश्लेषक (एक पद) के लिये आवेदन मंगवाये हैं ।

आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 27 फरवरी है । सभी पद बेंगलुरू स्थित सीओई के लिये हैं ।

छंटनी के बाद आवेदकों को व्यक्तिगत इंटरव्यू के लिये बुलाया जा सकता है ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments