scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमखेलवीजा मुद्दों के कारण बशुंधरा किंग्स का मोहन बागान के खिलाफ होने वाला एएफसी मैच अधर में

वीजा मुद्दों के कारण बशुंधरा किंग्स का मोहन बागान के खिलाफ होने वाला एएफसी मैच अधर में

Text Size:

कोलकाता, 22 अक्टूबर (भाषा) मोहन बागान सुपर जायंट्स का मंगलवार को भुवनेश्वर में बशुंधरा किंग्स के खिलाफ  एएफसी कप के ग्रुप चरण के मैच पर अनिश्चिता बरकरार है क्योंकि वीजा मुद्दों के कारण बांग्लादेश का यह क्लब अभी तक भारत नहीं  पहुंच सका है।

टूर्नामेंट दिशानिर्देशों के अनुसार विदेशी टीम को दो दिन पहले पहुंचना होता है। बांग्लादेश के इस क्लब के खिलाड़ी वीजा नहीं मिलने के कारण अभी ढाका में हैं।

सूत्रों के मुताबिक बशुंधरा किंग्स भारत के लिए ‘डबल-एंट्री वीजा (दो बार भारत में प्रवेश की मंजूरी)’ चाहता था क्योंकि उसे इस देश में दो मैच खेलने हैं लेकिन एआईएफएफ (अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ) ने ‘सिंगल एंट्री’ के लिए निमंत्रण दिया था।

बशुंधरा का दूसरा मैच मोहन बागान के खिलाफ मैच के 50 दिन बाद 11 दिसंबर को ओडिशा एफसी के खिलाफ है।

एआईएफएफ ने हालांकि बाद में 20 सितंबर को डबल-एंट्री वीजा के लिए निमंत्रण दिया।

क्लब के अध्यक्ष मोहम्मद इमरुल हसन के अनुसार, वीजा के लिए नियुक्ति की तारीख एक नवंबर निर्धारित की गई है।

हसन ने एशियाई फुटबॉल परिसंघ की अनुशासनात्मक और नैतिक समिति को लिखा, ‘‘हमने पहले ही अपने टिकट बुक कर लिए हैं और उड़ान 22 अक्टूबर 2023 को सुबह 10.15 बजे की थी। इसके बारे में सभी पक्षों को सूचित कर दिया गया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने टीम के लिए होटल की बुकिंग भी कर ली है। सभी बुकिंग अग्रिम भुगतान के साथ की गई थीं और अब उसमें बदलाव करना संभव नहीं है। कम समय में इतनी अधिक मात्रा में दोबारा टिकट मिलना संभव नहीं है।’’

भाषा आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments