scorecardresearch
Sunday, 22 February, 2026
होमखेलसीसीएल 2025 की मेजबानी करेगा बाराबती स्टेडियम

सीसीएल 2025 की मेजबानी करेगा बाराबती स्टेडियम

Text Size:

भवुनेश्वर, 13 फरवरी (भाषा) कटक का बाराबती स्टेडियम सेलीब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) 2025 की मेजबानी करेगा।

सीसीएल ओडिशा के समन्वयक बासुदेब भट्टा ने बताया कि ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी 16 फरवरी को प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे।

बंगाल टाइगर्स के मालिक बोनी कपूर ने 2025 सत्र के लिए बाराबती स्टेडियम को टीम का घरेलू मैदान चुना है।

प्रतियोगिता के पहले दिन बंगाल टाइगर्स दिन के दूसरे मैच में मुंबई की टीम का सामना करेंगे जबकि पहला मैच दोपहर दो बजे से पंजाब बनाम भोजपुरी की टीम के खिलाफ होगा।

भट्टा ने कहा, ‘‘हम सीसीएल को ओडिशा में लाने और प्रशंसकों को अपने पसंदीदा बॉलीवुड सितारों को लाइव खेलते देखने का अनूठा अवसर प्रदान करने के लिए उत्साहित हैं।’’

अधिकारी ने कहा कि अर्जुन कपूर, सोहेल खान, सोनू सूद, मीका सिंह, आयुष्मान खुराना, रितेश देशमुख, जाह्नवी कपूर और कई अन्य हस्तियां प्रतियोगिता का हिस्सा होंगी।

भाषा सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments