scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमखेलअवनी संयुक्त आठवें स्थान पर

अवनी संयुक्त आठवें स्थान पर

Text Size:

मेलबर्न, पांच जनवरी (भाषा) अवनी प्रशांत ने संयुक्त रूप से पांच अंडर 68 का दिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया जिससे वह गुरुवार को यहां ऑस्ट्रेलियन मास्टर्स ऑफ द एमेच्योर्स गोल्फ टूर्नामेंट में 16 स्थान की छलांग से संयुक्त आठवें स्थान पर पहुंच गई।

अवनी ने तीसरे दौर में छह बर्डी की लेकिन वह एक बोगी भी कर गईं।

जापान की युना अराकी (67-74-68) 10 अंडर 209 के कुल स्कोर के साथ शीर्ष पर चल रही हैं। उन्होंने ताईवान की सिन चुन लियाओ (70-72-72) पर पांच शॉट की बढ़त बना रखी है जो पांच अंडर के स्कोर से दूसरे स्थान पर हैं।

टूर्नामेंट के महिला वर्ग में हिस्सा ले रही एक अन्य भारतीय गोल्फर निशना पटेल (82-77-75) इससे पहले कट हासिल करने में नाकाम रहीं।

पुरुष वर्ग में शौर्य भट्टाचार्य (75-74-71) और आर्यन रूप आनंद (77-81-74) दोनों कट हासिल करने से चूक गए।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments