scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमखेलएशियाई मुक्केबाजी: विश्व चैम्पियन संजार ताशकेंबे को हराकर विश्वनाथ सुरेश सेमीफाइनल में

एशियाई मुक्केबाजी: विश्व चैम्पियन संजार ताशकेंबे को हराकर विश्वनाथ सुरेश सेमीफाइनल में

Text Size:

उलानबटोर (मंगोलिया), चार अप्रैल (भाषा) भारत के उदीयमान मुक्केबाज विश्वनाथ सुरेश ने मौजूदा विश्व चैम्पियन और नंबर एक मुक्केबाज कजाखस्तान के संजार ताशकेंबे को हराकर एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में पुरूषों के 50 किलोवर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया ।

वहीं अंकुशिता बोरो ने कजाखस्तान की लौरा येस्सेंकेल्डी को 4 . 1 से हराकर महिलाओं के 65 किलोवर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाई । अब उनका सामना चीनी ताइपै की निएन चिन चेन से होगा जो पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता हैं ।

पुरूष वर्ग में नरेंदर ने यूएई के ओरखान आगायेव को 5 . 0 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई जहां उनका सामना चीन के बायीकेवुजी दानाबीएके से होगा जो विश्व चैम्पियनशिप 2025 के कांस्य पदक विजेता हैं ।

इस बीच आदित्य पुरूषों के 65 किलो वर्ग के क्वार्टर फाइनल में उजबेकिस्तान के अब्दुल्लाह मादामिनोव से हारकर बाहर हो गए ।

वहीं सुरेश ने इससे पहले किर्गीस्तान के बेकजात एर्जेशोव को 5 . 0 से हराया था ।

सैन्य खेल संस्थान में अभ्यास करने वाले सुरेश ने एलीट पुरूष राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप 2026 में भी स्वर्ण पदक जीता था ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments