scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमखेलएशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप : प्रिया की शानदार जीत, जादूमणि हारे

एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप : प्रिया की शानदार जीत, जादूमणि हारे

Text Size:

उलानबटोर, 31 मार्च (भाषा) भारत की प्रिया ने एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के दूसरे दिन मंगलवार को 5 . 0 से जीत दर्ज की जबकि जादूमणि सिंह जुझारू प्रदर्शन करने के बावजूद हार गए ।

महिलाओं के 60 किलो वर्ग में प्रिया ने कजाखस्तान की रिम्मा वोलोस्सेंको को 5 . 0 से हराया । अब उनका सामना दूसरी वरीयता प्राप्त चीन की चेंग्यू यांग से होगा ।

जादूमणि को जापान के रिम्मा यामागुची ने 3 . 2 से हराया । यामागुची ने अस्ताना में हुए टूर्नामेंट में रजत और मुक्केबाजी विश्व कप फाइनल्स में कांस्य पदक जीता था ।

भाषा मोना नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments