scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमखेलएशिया कप यूएई में होगा : गांगुली

एशिया कप यूएई में होगा : गांगुली

Text Size:

मुंबई, 21 जुलाई (भाषा) बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) अध्यक्ष सौरव गांगुली ने गुरूवार को यहां कहा कि एशिया कप संयुक्त अरब अमीरात में कराया जायेगा जिसे पहले श्रीलंका में कराया जाना था।

गांगुली ने यहां बोर्ड की शीर्ष परिषद की बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘एशिया कप संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होगा क्योंकि यही ऐसी जगह है जहां बारिश नहीं हो रही होगी। ’’

श्रीलंका क्रिकेट ने बुधवार को एशियाई क्रिकेट परिषद (एससीसी) को सूचित किया था कि देश में आर्थिक और राजनीतिक संकट के चलते बोर्ड एशिया कप टी20 के आगामी चरण की मेजबानी करने की स्थिति में नहीं होगा।

श्रीलंका क्रिकेट ने मौजूदा संकट के कारण हाल में लंका प्रीमियर लीग के तीसरे चरण को भी स्थगित कर दिया था।

एशिया कप (टी20) का आयोजन 27 अगस्त से 11 सितंबर तक कराया जायेगा।

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments