scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमखेलअर्जुन देसवाल ने पटना पाइरेट्स पर जयपुर पिंक पैंथर्स को शानदार जीत दिलायी

अर्जुन देसवाल ने पटना पाइरेट्स पर जयपुर पिंक पैंथर्स को शानदार जीत दिलायी

Text Size:

बेंगलुरु, नौ अक्टूबर (भाषा) अर्जुन देशवाल के शानदार प्रदर्शन से जयपुर पिंक पैंथर्स ने रविवार को यहां प्रो कबड्डी लीग में पटना पाइरेट्स पर 35-30 से जीत दर्ज की

देशवाल ने 17 अंक बटोरे, जबकि रोहित गुलिया 11 अंकों के साथ पटना के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में उभरे।

मैच की शुरुआत में पटना की टीम 6-3 से आगे थी लेकिन जयपुर ने वापसी करते हुए मध्यांतर तक अपनी बढ़त 18-14 कर ली।

दूसरे हाफ में पटना के ऑल आउट होने से टीम की बढ़त 27-17 की हो गई। पटना ने हालांकि वापसी की कोशिश की लेकिन टीम हार के अंतर को ही कम कर सकी।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments