scorecardresearch
Monday, 13 April, 2026
होमखेलजयपुर पिंक पैंथर्स की जीत में चमके अर्जुन देशवाल

जयपुर पिंक पैंथर्स की जीत में चमके अर्जुन देशवाल

Text Size:

पुणे, 15 नवंबर (भाषा) अर्जुन देशवाल के दमदार खेल से जयपुर पिंक पैंथर्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के मैच में मंगलवार को यहां यू मुंबा को 32-22 से शिकस्त दी।

देशवाल ने इस मुकाबले में 13 अंक जुटाकर बड़ा अंतर पैदा किया।

जयपुर की टीम ने मैच के पांचवें मिनट में ही यू मुंबा को ऑल आउट कर 9-2 की बड़ी बढ़त हासिल कर ली। मध्यांतर के समय जयपुर पिंक पैंथर्स के पास 19-11 की बढ़त थी।

यू मुंबा ने मैच के दूसरे हाफ में जयपुर को अच्छी चुनौती दी और एक समय टीम महज चार अंक (19-23) से पिछड़ रही थी।

जयपुर की टीम ने हालांकि एक बार फिर से मैच पर पकड़ बनाने हुए अपनी बढ़त 31-20 कर ली जहां से यु मुंबा के सामने वापसी का कोई मौका नहीं था।

भाषा आनन्द पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments