सिंगापुर, छह जुलाई (भाषा) महिला गोल्फर अवनी प्रशांत गुरुवार को यहां 100,000 डॉलर पुरस्कार राशि के चाइना एलपीजीए टूर्नामेंट में खराब शुरुआत के बावजूद संयुक्त 35वें स्थान से भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ स्थान पर चल रही हैं।
भारत की तीन महिला गोल्फरों में अवनी एकमात्र एमेच्योर हैं जिन्हें ‘यूएस किड्स गोल्फ टूर’ पर पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए टूर्नामेंट का आमंत्रण मिला।
विश्व रैंकिंग में 78वें स्थान पर काबिज अवनी ने पहले नौ होल में 10वें, 12वें और 14वें होल में तीन बोगी कर दी। फिर उन्होंने 11वें होल में बर्डी की और अगले 13 होल में बिना बोगी के एक ओवर 73 का कार्ड खेलने में सफल रहीं।
प्रणवी उर्स संयुक्त 60वें स्थान और सहर अटवाल पांच ओवर 77 के कार्ड से संयुक्त 90वें स्थान पर चल रही हैं।
भाषा नमिता सुधीर
सुधीर
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
