बेंगलुरू, छह जुलाई (भाषा) विधात्री उर्स ने अंतिम दो होल में बोगी की लेकिन इसके बावजूद उन्होंने गुरुवार को यहां महिला पेशेवर गोल्फ टूर के 10वें चरण में दूसरे दौर के बाद एक शॉट की बढ़त बना ली।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी एमेच्योर खिलाड़ियों ने प्रभावित किया।
एमेच्योर विधात्री ने पहले दौर में एक अंडर 71 के बाद दूसरे होल में एक ओवर 73 के साथ पार 144 कुल स्कोर बनाया है।
अनुभवी नेहा त्रिपाठी (73 और 72) के पास 2019 सत्र के पहले चरण के बाद पहली जीत दर्ज करने का मौका है। वह एक ओवर 145 के कुल स्कोर से दूसरे स्थान पर हैं।
एमेच्योर प्रकृति शास्त्री (73 और 73) दो ओवर 146 के कुल स्कोर से संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।
खुशी खानिजाउ (71 और 75) प्रकृति के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।
एमेच्योर सोनवी सोमू (73 और 74) कुल 147 के स्कोर से पांचवें स्थान पर हैं।
अनन्या दतार और कृति चौहान के अलावा दो एमेच्योर मन्नत बरार और कीर्तना राजीव नायर संयुक्त रूप से छठे स्थान पर हैं।
इस तरह शीर्ष नौ में पांच एमेच्योर खिलाड़ी शामिल हैं।
भाषा सुधीर नमिता
नमिता
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
