पोंटेवेदरा (स्पेन), 22 अक्टूबर (भाषा) फ्रीस्टाइल पहलवान अमन ने शनिवार को यहां तुर्की के अहमत दुमान को हराकर अंडर-23 विश्व चैम्पियनशिप का 57 किग्रा वर्ग का खिताब अपने नाम किया।
अमन ने अपने सारे अंक दूसरे पीरियड में जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी ने प्रत्येक पीरियड में अंक हासिल किये।
यह अमन का इस सत्र का चौथा पदक है। उन्होंने अलमाटी में स्वर्ण, डान कोलोव में रजत और यासार दोगू में कांस्य पदक जीता था।
भारत ने इस तरह प्रतियोगिता में छह पदक हासिल किये जबकि देश के नौ पहलवान मैट पर उतरे थे।
भारत ने ग्रीकोरोमन में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया जिसमें तीन पहलवानों ने कांस्य पदक जीते।
भाषा नमिता पंत
पंत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.