scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमखेलमहिला स्कॉटिश ओपन में कट से चूकी तीनों भारतीय गोल्फर

महिला स्कॉटिश ओपन में कट से चूकी तीनों भारतीय गोल्फर

Text Size:

ट्रून (स्कॉटलैंड), 30 जुलाई (भाषा) भारत की तीनों गोल्फर अदिति अशोक, दीक्षा डागर और त्वेसा मलिक महिला स्कॉटिश ओपन में कट में जगह बनाने में नाकाम रही।

अदिति (74-74), दीक्षा (75-76), और त्वेसा (77-74) दूसरे दौर के बाद बाहर हो गईं क्योंकि कट एक अंडर पर गया।

भारतीयों के लिये यह सप्ताह निराशाजनक रहा क्योंकि अदिति दूसरे दौर में तीन बोगी कर बैठी जबकि इस बीच उन्होंने केवल एक बर्डी बनाई।

त्वेसा ने पहले दो होल में बोगी की। उन्होंने तीन बर्डी भी की लेकिन आखिर में उनका स्कोर दो ओवर 74 रहा।

दीक्षा ने फिर से निराश किया। उन्होंने लगातार दूसरे दिन पहले होल में डबल बोगी की। उन्होंने अंतिम नौ होल में तीन बर्डी बनाई लेकिन तब भी उन्होंने चार ओवर 76 के निराशाजनक स्कोर के साथ अंत किया।

भाषा पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments