scorecardresearch
Friday, 6 February, 2026
होमखेलइंदौर में ऑल इंडिया फिडे रेटिंग शतरंज स्पर्धा 19 नवंबर से

इंदौर में ऑल इंडिया फिडे रेटिंग शतरंज स्पर्धा 19 नवंबर से

Text Size:

इंदौर (मध्यप्रदेश), सात नवंबर (भाषा) इंदौर में ऑल इंडिया फिडे रेटिंग शतरंज स्पर्धा 19 नवंबर से खेली जाएगी। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में कुल दो लाख रुपये की इनामी राशि दांव पर होगी।

स्पर्धा आयोजन समिति के सचिव अनिल फतेहचंदानी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘ऑल इंदौर शतरंज एसोसिएशन’ और ‘संजय कासलीवाल मेमोरियल चेस अकादमी’ की आयोजित स्पर्धा नौ चक्रों वाली स्विस लीग पद्धति के अनुसार खेली जाएगी।

उन्होंने बताया कि स्पर्धा में ग्रैंड मास्टर आरआर लक्ष्मण और दो इंटरनेशनल मास्टर-हिमल गुसाईं और एस. सत्यप्रज्ञान समेत देशभर के 200 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

भाषा हर्ष

संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments