scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमखेलअहलावत 79 के निराशाजनक कार्ड से 81वें स्थान पर खिसके

अहलावत 79 के निराशाजनक कार्ड से 81वें स्थान पर खिसके

Text Size:

इंचियोन (कोरिया), 9 सितंबर (भाषा) भारतीय गोल्फर वीर अहलावत शनिवार को यहां शिनहान डोंगहे ओपन के तीसरे दौर में 79 के निराशाजनक स्कोर के बाद 81वें स्थान पर खिसक गये।

इस टूर्नामेंट में कट में प्रवेश पाने वाले एकमात्र भारतीय अहलावत दूसरे दौर के बाद संयुक्त रूप से 23वें स्थान पर थे लेकिन तीसरे दौर में उन्होंने पांच बोगी और एक डबल बोगी लगाने का खामियाजा भुगतना पड़ा।

वह इस दौरान एक भी बर्डी नहीं लगा सके और कुल एक ओवर के स्कोर के साथ कट हासिल करने वाले खिलाड़ियों में आखिरी पायदान पर है।

गत चैम्पियन रिचर्ड टी ली और दक्षिण कोरिया के गुनताऐक कोह 15 अंडर के कुल स्कोर के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर है।

भाषा आनन्द मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments