scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमखेलअहलावत सऊदी ओपन गोल्फ में खिताब की दौड़ में

अहलावत सऊदी ओपन गोल्फ में खिताब की दौड़ में

Text Size:

रियाद, 16 दिसंबर (भाषा) भारत के वीर अहलावत ने शनिवार को यहां तीसरे दौर में पांच अंडर 66 का शानदार कार्ड के साथ 10 लाख डॉलर पुरस्कार के सऊदी ओपन गोल्फ में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंचकर खिताब की दौड़ में शामिल है।

अहलावत ने शुरुआती दो दौर में 70 और 67 का कार्ड खेला था। वह तालिका में शीर्ष पर काबिज थाईलैंड के फचारा खोंगवाटमाई (68-66-67) से दो शॉट पीछे है।

डेनविट बोरीबूनसब (68-66-68) 11-अंडर के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

भारत के अन्य खिलाड़ियों में एस चिक्कारंगप्पा (71-67-66) नौ-अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त छठे स्थान पर हैं।

युवराज सिंह संधू (71-67-69) संयुक्त 19वें, गगनजीत भुल्लर (76-64-68) संयुक्त 25वें और अजितेश संधू (73-70-74) संयुक्त 67वें स्थान पर हैं।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments