scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमखेलकुछ और जीत के बाद स्वदेश में लोग हमारा मजाक उड़ाना बंद कर देंगे: लोगन वान बीक

कुछ और जीत के बाद स्वदेश में लोग हमारा मजाक उड़ाना बंद कर देंगे: लोगन वान बीक

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर (भाषा) नीदरलैंड के वनडे विश्व कप में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद स्वदेश में लोग प्रभावित नहीं हैं लेकिन ऑलराउंडर लोगन वान बीक को विश्वास है कि कुछ और जीत के बाद लोग उनका मजाक उड़ाना बंद करके उन्हें गंभीरता से लेने लगेंगे।

नीदरलैंड ने दो बार के चैंपियन वेस्टइंडीज को बाहर करके विश्व कप में जगह बनाई। उसने इस टूर्नामेंट में भी अच्छा प्रदर्शन जारी रखा तथा दक्षिण अफ्रीका को उलटफेर का शिकार बनाया।

वान बीक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार को यहां होने वाले मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा,‘‘मैं सुबह नीदरलैंड का खेलों से जुड़ा एक कार्यक्रम देख रहा था। वे क्रिकेट पर बात कर रहे थे तथा मजाक उड़ा रहे थे कि कैसे यह नौ से पांच बजे तक की नौकरी की तरह है। उन्होंने इसी तरह से कुछ अन्य मजाक किये।’’

उन्होंने कहा,‘‘मुझे उम्मीद है कि कुछ और जीत के बाद वे नीदरलैंड में क्रिकेट का मजाक उड़ाना बंद कर देंगे और इस पर गंभीर चर्चा करेंगे कि वास्तव में यह देश की सर्वश्रेष्ठ खेल टीम में से एक है।’’

भाषा

पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments