scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमखेलएएफसी ने भारत और हांगकांग के 2027 एशियाई कप क्वालीफायर के स्थल के लिए रांची को खारिज किया

एएफसी ने भारत और हांगकांग के 2027 एशियाई कप क्वालीफायर के स्थल के लिए रांची को खारिज किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (भाषा) एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने 31 मार्च को भारत और हांगकांग के बीच होने वाले 2027 एशियाई कप क्वालीफायर मैच के लिए रांची को आयोजन स्थल के रूप में खारिज कर दिया है क्योंकि यह स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की मेजबानी के लिए जरूरी बुनियादी ढांचे के मानकों को पूरा नहीं करता है।

अब इस मैच की मेजबानी के लिए सबसे संभावित विकल्प केरल का कोच्चि है।

भारतीय टीम पहले ही पिछले साल खराब प्रदर्शन के कारण 2027 एशियाई कप मुख्य टूर्नामेंट में प्रवेश के दावेदारों से बाहर हो चुकी है।

फुटबॉल को नए स्थानों और छोटे शहरों तक पहुंचाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में भारत बनाम हांगकांग मैच आयोजित करने का प्रस्ताव रखा था।

एआईएफएफ के शीर्ष सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘‘हां, एएफसी को अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी के लिए रांची स्टेडियम में जरूरी बुनियादी ढांचे (ड्रेसिंग रूम में सुविधाएं जिसमें वॉशरूम की कमी) की कमी मिली है। अब कोच्चि के नाम पर विचार किया जा रहा है। ’’

भाषा नमिता मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments