scorecardresearch
Sunday, 5 April, 2026
होमखेलमौजूदा चैम्पियन शिवम को हराकर आडवाणी सेमीफाइनल में

मौजूदा चैम्पियन शिवम को हराकर आडवाणी सेमीफाइनल में

Text Size:

लुधियाना, तीन अप्रैल (भाषा) अनुभवी पंकज आडवाणी ने 10 गेंद की राष्ट्रीय पूल चैम्पियनशिप में मौजूदा चैम्पियन शिवम अरोरा को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया ।

आडवाणी ने शुक्रवार को एकतरफा मुकाबला 8 . 2 से जीता । अब उनका सामना पीएसपीबी के शाहबाज आदिल खान से होगा ।

आदिल ने पंजाब के सुमेश झांगड़ा को 8 . 2 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई ।

दूसरा सेमीफाइनल रेलवे के पुष्पेंदर सिंह और पंजाब के आयुष कुमार के बीच खेला जायेगा । पुष्पेंदर ने पंजाब के दिव्य शर्मा को 8 . 6 से हराया जबकि आयुष ने तेलंगाना के चेतन छाबड़ा को 8 . 7 से मात दी ।

भाषा मोना नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments