scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमखेलआदित्य बिरला ग्रुप के नेतृत्व वाला समूह 1.78 अरब डॉलर में आरसीबी का अधिग्रहण करने के लिए तैयार

आदित्य बिरला ग्रुप के नेतृत्व वाला समूह 1.78 अरब डॉलर में आरसीबी का अधिग्रहण करने के लिए तैयार

Text Size:

बेंगलुरु, 24 मार्च (भाषा) यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (यूएसएल) ने मंगलवार को घोषणा की कि उसने आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को आदित्य बिरला ग्रुप, द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन के एक गठजोड़ को 16,660 करोड़ रुपये (1.78 अरब डॉलर)के नकद सौदे में बेच दिया है।

सूत्रों के अनुसार, इस समूह ने यूएसएल के साथ फ्रेंचाइजी में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का समझौता कर लिया है।

इस सौदे में आरसीबी की पुरुष और महिला दोनों टीमों को शामिल किया गया है।

यूएसएल, ब्रिटेन की डियाजियो की सहायक कंपनी है और वह अब आरसीबी से बाहर निकलना चाहती है क्योंकि यह टीम उनके मुख्य व्यवसाय का हिस्सा नहीं थी।

समझौते के तहत एबीजी के निदेशक आर्यमान विक्रम बिड़ला को आरसीबी का चेयरमैन (प्रमुख) बनाया जाएगा, जबकि टाइम्स ऑफ इंडिया के सत्यन गजवानी उनके उप प्रमुख होंगे।

इस सौदे को हालांकि अभी भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) और आईपीएल संचालन समिति के साथ-साथ महिला प्रीमियर लीग और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग से औपचारिक मंजूरी मिलनी बाकी है।

गौरतलब है कि इससे पहले राजस्थान रॉयल्स को अमेरिका स्थित कल सोमानी के नेतृत्व वाले समूह ने 1.63 अरब डॉलर में खरीदा था।

आरसीबी को खरीदने की दौड़ में टाइम्स इंटरनेट के नेतृत्व वाला कंसोर्टियम, एबीजी और आर्सेलरमित्तल के सीईओ आदित्य मित्तल के नेतृत्व वाला मित्तल परिवार भी शामिल था।

भाषा आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments