scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमखेलअदिति 59वें स्थान पर खिसकी

अदिति 59वें स्थान पर खिसकी

Text Size:

पोर्टलैंड (अमेरिका), 18 सितंबर (भाषा) भारत की अदिति अशोक तीसरे दौर में चार ओवर 76 के निराशाजनक प्रदर्शन के साथ शनिवार को यहां एमेजिंगक्रे पोर्टलैंड क्लासिक गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 59वें स्थान पर खिसक गईं।

अदिति ने शुरूआती नौ होल और अंतिम नौ होल दोनों में दो-दो बोगी की जबकि एक भी बर्डी नहीं लगा पाईं।

भारतीय गोल्फर ने पहले दो दिन में 69 और 71 का स्कोर बनाया था।

लाइलिया वू ने तीसरे दौर में 69 के स्कोर से अयाका फुरुए (67) और आंद्रे ली (67) के साथ संयुक्त बढ़त बना ली है। इन तीनों का कुल स्कोर 13 अंडर है।

भाषा सुधीर पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments