scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमखेलअदिति अमेरिका में 68वें स्थान पर

अदिति अमेरिका में 68वें स्थान पर

Text Size:

केमारिलो (अमेरिका), नौ अक्टूबर (भाषा) भारतीय गोल्फर अदिति अशोक यहां एलपीजीए मेडिहील चैंपियनशिप के तीसरे दौर में एक ओवर 73 के स्कोर से संयुक्त 68वें स्थान पर चल रही हैं।

अदिति ने पहले दो दौर में 71 और 74 का स्कोर बनाया था। उनका कुल स्कोर दो ओवर 218 है। वह दूसरे दौर के बाद भी संयुक्त 68वें स्थान पर ही थीं।

अदिति के लिए मौजूदा सत्र काफी अच्छा नहीं रहा। उनका 2022 एलपीजीए में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन गेनब्रिज में पहले टूर्नामेंट में संयुक्त 13वां स्थान पर रहा।

एलपीजीए टूर पर पिछले 245 टूर्नामेंट में जीतने में नाकाम रहीं जोडी इवार्ट शेडऑफ तीन अंडर 69 के कुल स्कोर के साथ शीर्ष पर चल रही हैं। उन्होंने चार शॉट की बढ़त बना रखी है।

भाषा सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments